केन्द्रीय श्रम मंत्री गंगवार से श्रम मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने की सौजन्य भेंट
भोपाल
केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से श्रम शक्ति भवन, दिल्ली में गुरुवार को श्रम एवं खनिज संसाधन मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने सौजन्य भेंट। मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में ई.एस.आई.सी. हॉस्पिटल बनाने का प्रस्ताव रखा। केन्द्रीय मंत्री गंगवार ने पन्ना में ई.एस.आई.सी. हॉस्पिटल बनाने की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।
Source : Agency

पाठको की राय